भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे नाबालिग का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संभाला पदभार। GNIOT इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में अनुसंधान और विकास ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज स्याना के निःशुल्क विद्यालय में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम, बच्चों ने चित्रकला और पौधरोपण से दिया स्वच्छता का संदेश दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन 1 अक्टूबर से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का चतुर्थ संस्करण होगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Sep 2026, 08:32 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का चतुर्थ संस्करण होगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसमेंएक तरफ देश-विदेश से आए प्रतिनिधि जहां यूपी की समृद्ध विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं एग्री कल्चरके भी दर्शन करेंगे।ट्रेड शो के दौरान 20 एफपीओ, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, कृषि निवेशों से संबंधित 40 फर्म,अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी आदि भी हिस्सा लेंगे। कृषिसंबधी उत्पादों, उपकरणों, बीज व रसायन निर्माताओं को मंच मिलेगा, तो आगंतुकों को उत्तर प्रदेश कीउन्नत कृषि संस्कृति और तकनीक से भी रूबरू कराया जाएगा। यहां प्रदेश के प्रगतिशील किसानों व कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म मिलेगा। पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व एक ही स्थान पर होगा।

इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में कृषि विभाग को एक हजार स्क्वायर मीटर आवंटित किया गया है। इसमेंकृषि, कृषि शिक्षा, कृषि संबंधी संस्थाएं, मंडी परिषद-कृषि विपणन निदेशालय, कृषि उपकरण, उर्वरक,बीज व पौध संरक्षण रसायन निर्माता कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।कृषि विभाग के संवाद-समन्वय से 20 से अधिक एफपीओ करेंगे प्रतिभागइंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन में कृषि विभाग की भी बड़ी हिस्सेदारी है। कृषि विभाग के संवाद वसमन्वय से इसमें 20 से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) हिस्सा लेंगे। इसमें अलीगढ़,सीतापुर, वाराणसी, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, मीरजापुर, हरदोई, बुलंदशहर, प्रतापगढ़,अलीगढ़, बहराइच, इटावा, गाजियाबाद, अमरोहा, कानपुर, सहारनपुर, गोंडा समेत विभिन्न जनपदों कीसहभागिता रहेगी। कृषि विभाग की तरफ से लगने वाली प्रदर्शनी में सीड्स, फर्टिलाइजर, कृषि यंत्रों सेजुड़ी कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी। इसमें एफपीओ के 20, कृषि निवेशों (बीज, पेस्टिसाइड, उर्वरक, यंत्र)आदि के 40 व एक शासकीय समेत कुल 61 स्टॉल लगेंगे।

एके सिंह बनाए गए नोडल अधिकारी
कृषि विभाग की ओर से संवाद, समन्वय व देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं।संपूर्ण व्यवस्था के लिए संयुक्त निदेशक (ब्यूरो/नियोजन) एके सिंह नोडल अधिकारी रहेंगे। बीज उत्पादनकरने वाली कंपनियों से संवाद के लिए अपर कृषिनिदेशक (बीज व प्रक्षेत्र) वाईपी सिंह तथा उर्वरक कीकंपनियों की देखरेख के लिए संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) हरेंद्र कुमार मिश्र कोनोडल अधिकारीनामित किया गया है। वहीं कृषि रक्षा रसायनों के लिए अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डॉ. आशुतोषकुमार मिश्र, कृषि उपकरण व ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के लिए संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण)बलराम वर्मा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण (25 से 29सितंबर) के आयोजन में कृषि विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विभाग ने अपनी तैयारी पूरी करली है।

 यहां आने वाले अतिथि व आगंतुक उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति और कृषि क्षेत्र में उत्तरकी प्रगति से रूबरू होंगे। आयोजन में एफपीओ, बीज कंपनी, उर्वरक कंपनी, कृषि यंत्रीकरण कंपनीआदि की भी सहभागिता रहेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें