भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे नाबालिग का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संभाला पदभार। GNIOT इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में अनुसंधान और विकास ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज स्याना के निःशुल्क विद्यालय में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम, बच्चों ने चित्रकला और पौधरोपण से दिया स्वच्छता का संदेश दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन 1 अक्टूबर से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उद्यमियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्टेट एनसी एक्शन प्लान एवं IEC एक्शन प्लान के तहत सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) में औद्योगिक इकाइयों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Sep 2026, 06:31 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उद्यमियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्टेट एनसी एक्शन प्लान एवं IEC एक्शन प्लान के तहत सेक्टर-6 स्थित नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) में औद्योगिक इकाइयों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों ने उद्यमियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी और सहायक अभियंता किशन सिंह ने विशेष रूप से डीजी सेट के संचालन, उत्सर्जन मानकों, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों, नियमित रखरखाव, ईंधन की गुणवत्ता और उत्सर्जन की निगरानी से संबंधित नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने औद्योगिक इकाइयों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान उद्यमियों ने डीजी सेट, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय अनुपालन से जुड़े विभिन्न सवाल अधिकारियों केसामने रखे। रितेश तिवारी एवं उनकी टीम ने सवालों का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ संवाद किया।कार्यक्रम के समन्वय में NEA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पोल्लुशन कण्ट्रोल डिपार्टमेंट कमिटी के चेयरमैन धर्मबीर शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। 

इस अवसर पर NEA महासचिव वी.के. सेठ, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, उपाध्यक्ष हरिश जोनेजा व सुधीर श्रीवास्तव, सचिव वीरेंद्र नेरूला व राहुल नय्यर समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें