आज का मुद्दा/ सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी ! भीषण गर्मी के चलते लोगों का जीना मुहाल हो रहा है ! इसी के साथ-साथ नगर में विद्युत कटौती से भी लोग परेशान है ! शनिवार 11:00 बजे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही ! विद्युत कर्मचारियों द्वारा बिना सूचना के मैंन बिजली घर के तार बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी इसको लेकर लोगों ने अपना रोष प्रकट किया है और कहां है कि यदि तार बदलने का कार्य करना था तो विद्युत विभाग को पहले सूचना देनी चाहिए थी !
मैन बाजार की बिजली कटौती होने के कारण कई मोहल्लों के साथ साथ मैंन बाजारों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही जिसके कारण लोगों को पानी तक की समस्या पैदा हुई । इसको लेकर व्यापारी वर्ग ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि विद्युत विभाग को तार बदलने का कार्य करना था तो साप्ताहिक मंगलवार के दिन यह कार्य किया जा सकता था ताकि व्यापारी प्रभावित न होता ! कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि इस भीषण गर्मी में इतनी लंबी कटौती असहनीय है अगर यह कार्य करना था तो पहले किया जाना चाहिए था!
इस संबंध में विद्युत विभाग के जे ई राणा प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अचानक आई दिक्कत और तारों को बदलने के कारण इतनी लंबी कटौती करनी पड़ी लेकिन जल्दी ही स्थिति बहाल हो जाएगी और आपूर्ति चालू हो जाएगी हम इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं !