गाजियाबाद, विजयनगर में पार्क के भीतर खड़ी थार पर पेट्रोल डालकर दो बदमाशोंने आग लगा दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वाहन स्वामी ने इलाके केहिस्ट्रीशीटर और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।सेक्टर-12 में रहने वाले अजय ने पुलिस को बताया कि उनकी थार गाड़ी 24 जून की रात पार्क केभीतर खड़ी थी। रात करीब दो बजे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
दोनों ने पहले गाड़ी के आसपासकुछ देर तक निगरानी की और फिर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। लपटें उठती देखकरआसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक वाहन का अगला हिस्सा बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अजय ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तोउसमें दो युवक आग लगाते दिखाते। इनमें से एक की पहचान विकास उर्फ बब्बे के रूप में हुई। पीड़ितके मुताबिक विकास उर्फ बब्बे क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमेदर्ज हैं। वह जिला बदर भी रह चुका है।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत केआधार पर 25 जून को विजयनगर थाने में एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमादर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।