भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा

लखनऊ उत्तर प्रदेश अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा के ऐश बाग, लखनऊ स्थित मुख्यालय पर एक शोक सभा हुई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Nov 2026, 05:40 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा के ऐश बाग, लखनऊ स्थित मुख्यालय पर एक शोक सभा हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के गवर्नमेंट एडेड कॉलेज के प्रबंधको ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी जी के ग्राम पेंचुर, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

प्रदेश अध्यक्ष सत्य भूषण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस शोकसभा में महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। योगी जी अपनी माताजी से बहुत स्नेह रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधक सभा ने इस दुख की घड़ी में अपनी समस्त बैठक व कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं तथा वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपने संगठन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

शोकसभा में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप श्रोत्रिय, महेश त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, असीम जायसवाल, विश्ववेंडु राय,  विश्व गौरव पांडे, जोखो लाल तिवारी, दिलीप जायसवाल, अभय सिंह, अखिलेश त्रिपाठी , चंद्र प्रकाश द्विवेदी,अनूप वर्मा, आलोक पांडे आदि प्रबंधक उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें