भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Oct 2026, 10:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

गौतमबुद्धनगर, 

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की पंजीकृत नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मलिन बस्तियों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने सरल एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, लाभ तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने में उनकी भूमिका को समझाया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करना रहा।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों का संदेश भी दिया गया। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन एवं उनके आदर्श समाज को सत्य, न्याय, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।जनपद में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से एक ओर जहां महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, 

 वहीं दूसरी ओर आमजन को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें