भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Oct 2026, 10:48 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

गौतमबुद्धनगर, 

 आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमों द्वारा जनपद में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026  को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के वेयर हाउस एवं स्टोरों पर चेकिंग अभियान  चलाया गया। इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा स्थित बिग बॉस्केट एवं ब्लिंकिट के वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया, साफ सफाई व्यवस्था सही न मिलने व अन्य अभिलेख मौके पर न दिखाए जाने पर सुधार नोटिस दिए गए, इसके अतिरिक्त जोमेटो हाइपरमार्ट में खामियां मिलने पर उसे भी नोटिस  दिया गया।

 दादरी स्थित स्विग्गी तथा जोमेटो हाइपरमार्ट को चेक किया गया और जोमेटो हाइपरमार्ट से पनीर का 01 नमूना लिया गया एवं साफ सफाई सही न होने तथा आवश्यक अभिलेख मौके पर प्रस्तुत न किए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार सूरजपुर , बीटा-01 ग्रेटर नोएडा एवं सेक्टर-62 नोएडा स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर भी साफ सफाई व्यवस्था उचित न होने व आवश्यक अभिलेख समय पर प्रस्तुत न किए जाने पर नोटिस जारी किया गया तथा सूरजपुर के स्टोर से मूंगफली के दाने का 01 नमूना लिया गया। सेक्टर 135 नोएडा स्थित जेप्टो  स्टोर के निरीक्षण में कोल्ड रूम में सफाई न होने तथा अव्यवस्था होने पर आवश्यक सुधार होने तक कोल्ड रूम व्यवसाय का संचालन बंद कराया गया। 

इसके अतिरिक्त आवश्यक अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत न करने पर सुधार नोटिस भी जारी किया गया। पी -01 ग्रेटर नोएडा स्थित जिओ मार्ट, पी-03  ग्रेटर नोएडा स्थित के0वी0 इंटरप्राइजेज व जेप्टो स्टोर, इटहेरा इकोटेक-04 स्थित ए एंड डी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर 128 नोएडा स्थित पी वाई डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (स्विगी स्टोर) , शाहदरा नोएडा स्थित जेप्टो के डार्क स्टोर, मथुरापुर ग्रेटर नोएडा स्थित पी जे टी जे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा तुगलपुर स्थित  अमेजन  स्टोर  की चेकिंग की गई, सभी के पास मौके पर आवश्यक अभिलेख यथा कामगारों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र , पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, एक्सपायरी डेट से खाद्य पदार्थों को स्टोर से कितने दिन पहले हटाया जाना है संबंधी एसओपी मौके पर प्रस्तुत न किए जाने पर सुधार नोटिस जारी किए गए । पी जे टी जे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से तिल के तेल का 01  नमूना भी लिया गया ।

 इस प्रकार कुल 18 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वाले वेयरहाउस तथा स्टोरों की चेकिंग की गई, जिनमें से 16  को सुधार नोटिस जारी किए गए तथा 03  नमूनें लेकर जांच हेतु भेजे गए। सभी को सख्त चेतावनी दी गई सभी आवश्यक अभिलेख स्टोरों पर सुरक्षित रखें जाए और मांगने पर प्रस्तुत किए जाएं तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी प्राविधानों का पालन करते हुए ही खाद्य  सामिग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को सप्लाई  करें। कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह, अमर बहादुर सरोज, मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल, श्री रविंद्र नाथ वर्मा, विशाल गुप्ता एवं रितु सक्सेना शामिल रहीं। 

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें