भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे नाबालिग का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संभाला पदभार। GNIOT इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में अनुसंधान और विकास ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज स्याना के निःशुल्क विद्यालय में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम, बच्चों ने चित्रकला और पौधरोपण से दिया स्वच्छता का संदेश दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 50 करोड़ की महाठगी, गफ्फार ज्वेलर 200 महिलाओं का सोना लेकर फरार नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आगाज, ‘नशे को ना, क्रिकेट को हां’ का संदेश नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री कल्चर के होंगे दर्शन 1 अक्टूबर से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन की टोटियों से पानी गायब, पंखे बने शोपीस, यात्री परेशान

रिसिया, बहराइच रिसिया में उच्च क्षमता से विकसित किए गए हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है। दोनों प्लेटफार्मों पर पीने के पानी के लिए लगाई गई टोटियों से पानी नहीं आ रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 19 Sep 2026, 06:42 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन की टोटियों से पानी गायब, पंखे बने शोपीस, यात्री परेशान

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच

रिसिया में उच्च क्षमता से विकसित किए गए हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है। दोनों प्लेटफार्मों पर पीने के पानी के लिए लगाई गई टोटियों से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, स्टेशन पर लगे पंखे भी यात्रियों के लिए महज शोपीस बने हुए हैं। इससे रोजाना ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शीतल जल के लिए बोर्ड लगा, व्यवस्था का इंतजार

रिसिया रेलवे स्टेशन पर हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं में अब भी कमी बनी हुई है। यात्रियों के मुताबिक, दोनों प्लेटफार्मों पर लगी पानी की टोटियों में शुरुआत से ही पानी नहीं आ रहा है। शीतल जल की व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित कर बोर्ड लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक वहां शीतल जल की सुविधा शुरू नहीं हुई है। स्टेशन पर आरओ भी फिट नहीं किए गए हैं।

पुरानी पानी की टंकी से आपूर्ति की कवायद, सफाई पर भी सवाल

बताया जा रहा है कि कई वर्ष पूर्व रखी गई पानी की टंकी से मॉडल स्टेशन की टोटियों में पानी पहुंचाने की कवायद चल रही है। स्टेशन पर अलग से पानी की टंकी स्थापित नहीं की गई है। यात्रियों का आरोप है कि पुरानी पानी की टंकी की सफाई भी अब तक नहीं की गई है। इसके चलते टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं गिर रहा है।

यात्रियों ने सुविधाएं दुरुस्त कराने की की मांग

स्टेशन पर पंखे लगे होने के बावजूद यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। पानी और पंखे जैसी जरूरी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री सुनील वैश्य, बाबादीन, हर्ष जैन सहित अन्य यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन की पानी व्यवस्था, आरओ, पंखे और शीतल जल की सुविधा जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें