भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने स्याना व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक संपन्न ₹15,000 करोड़ के निवेश के वादों के साथ 'इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026' संपन्न, यूपी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभरा स्याना में रेनू डांस स्टूडियो में धूमधाम से मनाया गया तीज मिलन समारोह त्यागी-मुस्लिम व ब्राह्मण एकता रचेगी इतिहास : राकेश त्यागी स्याना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर आई.ओ.पी. वृन्दावन महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: राकेश कुमार सिंह स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
Advertisement Space 970x250
state and city

जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

यूपी के जौनपुर में श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर कीप्राचीनतम बोल बम कांवरिया संघ द्वारा शुक्रवार को भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा पूरे श्रद्धाऔर उत्साह के साथ निकाली गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Aug 2026, 07:00 PM | Views: 0
जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

यूपी के जौनपुर में श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर की प्राचीनतम बोल बम कांवरिया संघ द्वारा शुक्रवार को भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा पूरे श्रद्धाऔर उत्साह के साथ निकाली गई। बीते 40 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत सैकड़ों श्रद्धालु
बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।शोभायात्रा का शुभारंभ हनुमान घाट स्थित चौरामाता मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। संघ के संरक्षक संतोष सेठ एवं महासचिव विमलसिंह ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ कराया, जबकि चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य ने हरी झंडीदिखाकर जत्थे को रवाना किया।

हाथी, घोड़े, डीजे, भगवान शिव की आकर्षक झांकियों तथा द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति नेशोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आई धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं औरआमजन के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलंदगंज, शाही पुल,चहारसू चौराहा, कोतवाली, सब्जी मंडी और सुतहट्टी बाजार होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां सेकांवरिया भक्त फरक्का एक्सप्रेस से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। सुल्तानगंज पहुंचकरश्रद्धालु गंगाजल भरेंगे और वहां से पैदल यात्रा करते हुए बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

मार्ग में जगह-जगह महिलाओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ के अध्यक्षसुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय है। भगवान शिवजनकल्याण के देवता हैं और उनके पूजन से समाज एवं राष्ट्र का कल्याण होता है। उन्होंने बताया किसंघ पिछले 40 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर जलाभिषेक की परंपरा का निर्वहन कररहा है।महासचिव विमल सिंह ने सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवी संस्थाओं, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिकापरिषद का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 शोभायात्रा में संघ के संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू,गौतम सोनी, श्रवण कुमार चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिवभक्त शामिल रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें