भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने स्याना व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक संपन्न ₹15,000 करोड़ के निवेश के वादों के साथ 'इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026' संपन्न, यूपी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभरा स्याना में रेनू डांस स्टूडियो में धूमधाम से मनाया गया तीज मिलन समारोह त्यागी-मुस्लिम व ब्राह्मण एकता रचेगी इतिहास : राकेश त्यागी स्याना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर आई.ओ.पी. वृन्दावन महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: राकेश कुमार सिंह स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
Advertisement Space 970x250
state and city

खानपुर में बेखौफ चोरों का कहर, इलेक्ट्रिकल दुकान का ताला तोड़ लाखों का माल समेट ले गए

खानपुर :- थाना खानपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोरों ने बुधवार देर रात कस्बा खानपुर के गांधी गंज स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Jul 2026, 11:57 PM | Views: 0
खानपुर में बेखौफ चोरों का कहर, इलेक्ट्रिकल दुकान का ताला तोड़ लाखों का माल समेट ले गए

खानपुर :- थाना खानपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोरों ने बुधवार देर रात कस्बा खानपुर के गांधी गंज स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चला। सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने थाना खानपुर पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम थौना निवासी सोविंद्र पुत्र रघुवीर सिंह की कस्बा खानपुर के गांधी गंज के पास "सोविंद्र इलेक्ट्रिकल बैटरी इनवर्टर" नाम से दुकान है। पीड़ित के अनुसार वह बुधवार शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो मुख्य शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।पीड़ित ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि चोर दुकान से 20,400 रुपये की नकदी, दो बड़ी बैटरियां, तीन छोटी मारुति बैटरियां, चार इनवर्टर, लगभग 12 किलो तांबे का तार, मोबाइल चार्जर तथा अन्य इलेक्ट्रिकल सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
पीड़ित सोविंद्र ने थाना खानपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें