भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
US घूमने आए एक भारतीय सीनियर सिटिज़न की सलाह IDFC फर्स्ट बैंक फंड घोटाले में IAS अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को गिरफ्तार किया बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ता में आक्रोश, भीषण गर्मी में बिजली कटौती के चलते लोगों को भारी परेशानी नियम तोड़ने वाले होटल-स्पा सेंटर पर होगी कार्रवाई कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा मेला सहारनपुर में इश्क का दर्दनाक अंत, एक कमरे से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

जन-जन के प्रिय नेता कलराज मिश्र का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के शीर्ष नेताओं में रहे कलराज मिश्र का जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के साथ मनाया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Jul 2026, 07:16 PM | Views: 0
जन-जन के प्रिय नेता कलराज मिश्र का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के शीर्ष नेताओं में रहे कलराज मिश्र का जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय सार्वजनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समर्थकों ने उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का आदर्श बताया।वक्ताओं ने कहा कि कलराज मिश्र ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और जनसेवा की परंपराको आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सादगी, सहजता, विनम्रता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाता है। सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


प्रमुख समजसेवी जनतंत्र एवं स्तंभकार और चंद्रावती ग्रुप के चेयरमैन विरेश तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि "कलराज मिश्र का व्यक्तित्व सेवा, संस्कार और समर्पण की जीवंत मिसाल है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा का अवसर प्रदान करें।"


जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका मार्गदर्शन आने वाले समय में भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता रहेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें