भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
US घूमने आए एक भारतीय सीनियर सिटिज़न की सलाह IDFC फर्स्ट बैंक फंड घोटाले में IAS अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को गिरफ्तार किया बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ता में आक्रोश, भीषण गर्मी में बिजली कटौती के चलते लोगों को भारी परेशानी नियम तोड़ने वाले होटल-स्पा सेंटर पर होगी कार्रवाई कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा मेला सहारनपुर में इश्क का दर्दनाक अंत, एक कमरे से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सेल के अत्याधुनिक सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और प्रदेश को ग्रीन एनर्जी एवं सोलर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Jun 2026, 11:12 PM | Views: 0
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सेल के अत्याधुनिक सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और प्रदेश को ग्रीन एनर्जी एवं सोलर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-8 में 8200 करोड़ रूपये के निवेश से स्थापित होने वाले सेल के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। 200 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र 5 गीगावाट सोलर सेल एवं 5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता से युक्त होगा। इस परियोजना से प्रदेश में लगभग 5000 प्रत्यक्ष एवं 15000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन मेें कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसमें आर्थिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ऊर्जा संकट की चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत ने दूरदर्शी सोच के साथ नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।


 मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इंटरनेशनल सोलर एलायंस जैसे प्रयासों के माध्यम से भारत ने दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा का मार्ग दिखाया है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक परिवार सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे लोगों के बिजली खर्च में कमी आई है और प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिला है।मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश का लक्ष्य अगले दो वर्षों में 2000 मेगावाट तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश 6000 मेगावाट से अधिक बिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के साथ-साथ पराली से सीबीजी, सीएनजी और इथेनॉल उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सर्वाधिक इथेनॉल उत्पादन करने वाला राज्य बन चुका है। इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से चीनी उद्योग को मजबूती मिली है और किसानों की आय बढ़ी है। पिछले 9 वर्षों में प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को 3.22 लाख करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि पराली का उपयोग ऊर्जा उत्पादन में करके किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जेवर क्षेत्र आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। कुछ वर्ष पूर्व तक जिस क्षेत्र की पहचान पिछड़ेपन और समस्याओं से थी, वही आज देश के सबसे महत्वपूर्ण विकास केंद्रों में शामिल हो रहा है।

 जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, विश्वविद्यालय और लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सेल सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का यह निवेश जेवर को सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी और आने वाले समय में भारत की सोलर तकनीक एवं निर्यात क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


मा0  मुख्यमंत्री जी ने सेल सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन जसवीर सिंह जी, सुखबीर सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक निवेशक को सम्मान, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 36 सेक्टरल नीतियां लागू की गई हैं। प्रदेश में 75 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक, बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क, मजबूत रेलवे व्यवस्था और उत्कृष्ट सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध है।


 मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करना, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेल सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड समयबद्ध तरीके से इस परियोजना को पूर्ण कर उत्तर प्रदेश को सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में देश का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


 इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मा0 मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री उत्तर प्रदेश श्री नंद गोपाल गुप्ता , माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, अन्य जनप्रतिन निधि गण तथा सेल मैन्युफैक्चरर इंडस्ट्री के सीएमडी जसबीर सिंह, एमडी सुखबीर सिंह, सीओ लक्षित बावला, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह सहित शासन प्रशासन प्राधिकरण एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें