बुलंदशहर के स्याना फल पट्टी क्षेत्र के आम बागों में चौसा किस्म के पेड़ लगातार सूख रहे हैं। आम उत्पादकों की परेशानी को देखते हुए राज्य दिशा कमेटी सदस्य बब्बन मियां ने दिल्ली में कृषि अधिकारियों के सामने यह समस्या रखी। इसके बाद बुलंदशहर के कृषि उपनिदेशक बब्लू कुमार और जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण ने कृषि वैज्ञानिकों की टीम लेकर सीधे बागों में पहुंचे।
टीम ने क्षेत्र के आम बागानों का दौरा कर सूखे पेड़ों का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से बातचीत कर रोग के कारणों की जांच की और जरूरी सुझाव दिए। वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि पेड़ों पर कम से कम पेस्टीसाइड का उपयोग करें और प्राकृतिक तरीकों से बागों की देखभाल करें। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि चौसा आम को बचाने के लिए विभाग हर संभव मदद करेगा।