भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

SIMS हापुड़ ने ग्राम निजामपुर को एक साल के लिए गोद लिया, विधायक धर्मेश तोमर ने किया उद्घाटन - ग्रामीणों को मिलेगी छूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती ग्रुप की उपाध्यक्ष डॉ. रम्या रामचंद्रन ने की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 29 Oct 2026, 08:48 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
SIMS हापुड़ ने ग्राम निजामपुर को एक साल के लिए गोद लिया, विधायक धर्मेश तोमर ने किया उद्घाटन - ग्रामीणों को मिलेगी छूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार 

हापुड़ / अनवरपुर। सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स अनवरपुर, जिला हापुड़ द्वारा बुधवार को ग्राम निजामपुर को गोद लेने के कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती ग्रुप की उपाध्यक्ष डॉ. रम्या रामचंद्रन ने की। 

संस्थान के अध्यक्ष जे. रामचंद्रन ने सभी ग्रामवासियों को चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ हापुड़ डॉ. किशोर कुमार आहूजा और सम्मानित अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान निजामपुर देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।

संस्थान द्वारा ग्राम निजामपुर को एक वर्ष के लिए गोद लिया गया है, ताकि सभी ग्रामवासियों को उचित छूट के साथ चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। 

इस दौरान विधायक और सीएमओ ने ग्रामीणों को सरस्वती हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और संस्था के इस कार्य की सराहना की। समारोह में ग्रामीणों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. बरखा गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनीत रस्तोगी ने बताया कि सरस्वती अस्पताल में सभी बीमारियों के अलावा सुपर स्पेशलिटी में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

 स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमा कार्डधारकों का इलाज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष छूट की सुविधा भी दी जाएगी।इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आर.के. सहगल ने भी अपने विचार रखे।

 कार्यक्रम में डायरेक्टर आर. दत्त, लीगल डायरेक्टर आर.पी. सिंह, जनरल मैनेजर वर्धराजन, डीएमएस डॉ. हर्ष प्रताप शिशोदिया, फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या आर. परिमला विसागन सहित सभी पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें