भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार मरीजों का सफल उपचार धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन मां को दी अंतिम बिदाई स्याना में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ धू-धू कर जला रावण का पुतला
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

उत्तर प्रदेश। महिला सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही मिशन शक्ति रैली का गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Oct 2026, 05:00 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

उत्तर प्रदेश। महिला सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही मिशन शक्ति रैली का गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नसबंदी तिराहे पर जेसीबी के माध्यम से रैली में शामिल लोगों पर फूल बरसाए गए। इस दौरान रैली का स्वागत करने के साथ ही महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली जा रही रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया जा रहा है। रैली के स्वागत के दौरान जेसीबी से की गई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। फूलों की वर्षा से रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ा।इस अवसर पर डाबर तालाब चौकी इंचार्ज मुकेश चाहर ने नसबंदी तिराहे पर रैली का स्वागत किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।

 मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाज में उनकी भागीदारी और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सहायता लेने, अपनी समस्याओं को सामने रखने और उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही समाज के लोगों से भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की जाती है।

मिशन शक्ति रैली के स्वागत के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें