भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार मरीजों का सफल उपचार धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन मां को दी अंतिम बिदाई स्याना में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ धू-धू कर जला रावण का पुतला
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव में 16 वर्षीय किशोरी सुबी पुत्री राशिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Oct 2026, 05:07 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

रिसिया, बहराइच

रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव में 16 वर्षीय किशोरी सुबी पुत्री राशिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में किशोरी के पिता राशिद ने रिसिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और मौत का कारण जानने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

पिता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किशोरी की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें