भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार मरीजों का सफल उपचार धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन मां को दी अंतिम बिदाई स्याना में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ धू-धू कर जला रावण का पुतला
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी

बुलंदशहर : अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 56 लाख 70 हजार रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 05:14 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी

आज का मुद्दा 

बुलंदशहर : अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 56 लाख 70 हजार रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला अहार गेट (जाट कॉलोनी) निवासी विशाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात नवीन, योगेश और विवेक नाम के व्यक्तियों से हुई थी। आरोपियों ने उसे मुनाफे वाली जमीन दिलाने का झांसा दिया।

आरोप है कि झांसे में आकर विशाल ने अपने, मामी निकिता राणा, मामा रोबिन कुमार और मौसी अपूर्वा राणा के खातों सेऑनलाइन व नकद मिलाकर कुल 56.70 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार बैनामा टालते रहे।12 मई को आरोपी ने विशाल को अनूपशहर बैनामा कराने के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस जमीन का सौदा हुआ था, वह सरकारी जमीन है।पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि "हम पैसे लेकर वापस नहीं लौटाते, यही हमारा काम है।"

सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों और लेन-देन की गहनता से जांच की जा रही है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें