भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार मरीजों का सफल उपचार धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन मां को दी अंतिम बिदाई स्याना में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ धू-धू कर जला रावण का पुतला
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़ नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Oct 2026, 05:20 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़ (संजय राय,आज का मुद्दा)
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री कमलजीत सिंह पंछी, अध्यक्ष, एनएचआरएसीएफ, चंडीगढ़ तथा श्री अनिल वोहरा, चेयरमैन, ने अन्य सदस्यों के साथ किया। इस अवसर पर श्री पंची ने छात्राओं को नशे से दूर रहने, सोच-समझकर सही निर्णय लेने तथा समाज में “नशे को कहें ना” (Say No to Drugs) का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

एनएचआरएसीएफ की टीम ने कॉलेज की प्रिंसिपल सुश्री जसविंदर कौर को नशा-मुक्ति जागरूकता पोस्टर भेंट किया। इस पोस्टर का विमोचन पूर्व में पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए। छात्राओं ने नशामुक्त चंडीगढ़ और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग देने की शपथ ली।

श्री कमलजीत सिंह पंछी ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की बुराई को समाप्त करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है! 

एनएचआरएसीएफ ने युवाओं में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज को इस अभियान से जोड़ने तथा नशामुक्त चंडीगढ़ और स्वस्थ, सशक्त नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए अपने प्रयास निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें