भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार मरीजों का सफल उपचार धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन मां को दी अंतिम बिदाई स्याना में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ धू-धू कर जला रावण का पुतला
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Local Mudda

ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक

नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और ईपीएफओ की योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Oct 2026, 04:11 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक

ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा की ओर से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए),ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उद्योग प्रतिनिधियों को ईपीएफओ की नई पहलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

बैठक को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II विजय कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष रूप से ईपीएफ वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि बढ़ी हुई वेतन सीमा 17 सितंबर 2026 से प्रभावी है।

इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने PMVBRY, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 (EEC-2026), विश्वास योजना (VISHWAS Scheme) सहित विभिन्न पहलों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और ईपीएफओ की योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।

बैठक में आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन सरबजीत सिंह, राकेश बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। ईपीएफओ की ओर से अजय प्रताप सिंह और दिनेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उद्योग प्रतिनिधियों ने ईपीएफओ से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल और सुझाव रखे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। बैठक में उद्योग जगत और ईपीएफओ के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Local Mudda

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें