भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
भक्ति सागर

पितरों की स्मृति में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन, डॉ. दानी राणा के जन्मदिन पर कटेगा केक

. दानी राणा का मनाया जाएगा जन्मदिन धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत परम प्रिय डॉ. दानी राणा जी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा,

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Sep 2026, 10:18 AM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
पितरों की स्मृति में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन, डॉ. दानी राणा के जन्मदिन पर कटेगा केक

बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ सेक्टर-62 नोएडा में आज तीन बजे से छह बजे तक होगा विशेष धार्मिक कार्यक्रम, पीठाधीश्वर धीरज महाराज की मौजूदगी में श्रद्धालु करेंगे भजन-कीर्तन

नोएडा। वर्ष 2026 के नौ महीने कब बीत गए, इसका एहसास भी नहीं हुआ और अब अपने पितरों एवं पूर्वजों को स्मरण करने के पावन दिन शुरू हो गए हैं। इसी धार्मिक भावना के साथ आज बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ, सेक्टर-62, नोएडा में विशेष भजन-कीर्तन, सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हर रविवार की तरह इस रविवार भी बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर बाबा बालक नाथ जी के भजन-कीर्तन और सत्संग में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री धीरज महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भजनों के माध्यम से अपने पितरों और पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करेंगे तथा बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रत्येक रविवार की तरह दोपहर 3 बजे से होगा, जो शाम बाबा बालक नाथ जी के आदेश तक चलेगा। भजन-कीर्तन और सत्संग के पश्चात बाबा बालक नाथ जी की विधिवत आरती की जाएगी।

डॉ. दानी राणा का मनाया जाएगा जन्मदिन

धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत परम प्रिय डॉ. दानी राणा जी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने और बाबा बालक नाथ जी के भजन-कीर्तन एवं सत्संग में शामिल होने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे अपने परिवार के साथ पहुंचकर इस पावन अवसर का हिस्सा बनें और अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करें।

कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

कार्यक्रम में दूर-दराज से शामिल न हो पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ सेक्टर-62 नोएडा के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ हिमाचली पहाड़ी गपशप के विभिन्न पोर्टलों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी घर बैठे भजन-कीर्तन, सत्संग और आरती से जुड़ सकेंगे।

आयोजकों ने आगामी धार्मिक कार्यक्रम “नया साल बाबे नाल” के लिए भी श्रद्धालुओं से तैयार रहने का आह्वान किया है।

जय बाबे दी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News भक्ति सागर

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें