भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मेधा रूपम : नोएडा को मिली संवाद, संवेदना और सक्रिय प्रशासन की नई पहचान पति की हत्या कर शव कुंडे से लटकाया, पत्नी और देवर गिरफ्तार शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

अंकुर चौधरी हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

खुर्जा में दर्जनों अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और पुलिस-प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Aug 2026, 07:57 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अंकुर चौधरी हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) 

खुर्जा में दर्जनों अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और पुलिस-प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने साफ कहा—अंकुर के हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर NSA लगाने, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की गई।

बुलंदशहर के खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़क से लेकर कोतवाली तक दिखाई दिया। दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता खुर्जा कोतवाली पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ NSA समेत कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। दरअसल, 20 अगस्त को अंकुर चौधरी पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुर का इलाज चल रहा था, लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। अंकुर की मौत के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

अधिवक्ताओं ने पुलिस से सवाल किया कि आखिर वारदात में शामिल बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? हालांकि पुलिस अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में दो इनामी बदमाशों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अधिवक्ताओं की मांग है कि हत्याकांड में शामिल एक भी आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर नहीं रहना चाहिए। 

एसडीएम को दिए ज्ञापन में मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। अब देखना होगा कि अधिवक्ताओं के इस बढ़ते दबाव के बाद पुलिस फरार आरोपियों पर कब तक शिकंजा कसती है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें