होम / state and city / सात बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बीकेडीए का बुलड…
state and city
सात बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बीकेडीए का बुलडोजर
बुलंदशहर-जहांगीराबाद खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने अवैध कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित चांदोक दोराहे के पास बिजलीघर के सामने करीब सात बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क |
Updated:
21 Aug 2026, 09:01 PM
|
Views:
0
|
1 मिनट पढ़ें
इस रिपोर्ट में क्या खास है?
- खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
- जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
- नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।
सोनू (पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा
बुलंदशहर-जहांगीराबाद खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने अवैध कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित चांदोक दोराहे के पास बिजलीघर के सामने करीब सात बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के अनुसार, उक्त भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही थी। कॉलोनाइजर को अपना पक्ष रखने के लिए समुचित सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद कॉलोनी का मानचित्र/ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया। इसके बाद शुक्रवार को प्राधिकरण के सचल दल ने स्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य संबंधित स्टाफ की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया।
प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृति वाली कॉलोनियों में भूखंड की खरीद-फरोख्त न करें। जमीन खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी के ले-आउट की स्वीकृति और वैधता की जांच अवश्य कर लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा
Hindi News
Breaking News
state and city
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।