भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने स्याना व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक संपन्न ₹15,000 करोड़ के निवेश के वादों के साथ 'इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026' संपन्न, यूपी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभरा स्याना में रेनू डांस स्टूडियो में धूमधाम से मनाया गया तीज मिलन समारोह त्यागी-मुस्लिम व ब्राह्मण एकता रचेगी इतिहास : राकेश त्यागी स्याना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर आई.ओ.पी. वृन्दावन महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: राकेश कुमार सिंह स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने और गांवों में रोजगार देने की अपार ताकत

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 के दूसरे दिन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कैलाश राजपूत ने प्रतिभाग किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Aug 2026, 08:46 PM | Views: 0
सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने और गांवों में रोजगार देने की अपार ताकत

गौतमबुद्धनगर,

 इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 के दूसरे दिन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कैलाश राजपूत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) आशीष गोयल ने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, विषय विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने की बहुत ताकत है। इसके माध्यम से कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है और गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को ग्रीन एनर्जी की राह दिखाई है। पूर्व की सरकारों ने किसानों की चिंता नहीं की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों की आमदनी बढ़ाने, स्वाइल हेल्थ कार्ड और कृषि को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। मंत्री श्री शर्मा ने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों के साथ प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।


मा0 मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीजी बायोएनर्जी का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इसका जीवंत उदाहरण है, जहां देश-विदेश के उद्यमी और विशेषज्ञ किसानों की आय बढ़ाने, कचरे को ऊर्जा में बदलने और गांव में रोजगार पैदा करने की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं। मा0 कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा अनाज उत्पादक राज्य है और यहां सबसे अधिक कृषि अपशिष्ट उपलब्ध है। इस अपशिष्ट को नवाचार के माध्यम से ऊर्जा में बदला जा सकता है। उन्होंने सभी उद्यमियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम सबके सहयोग से ग्रीन एनर्जी के माध्यम से अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेंगे। यह किसानों के भविष्य को सुनहरा बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कृषि अपशिष्ट को आए और ऊर्जा के स्रोत में बदलकर किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।


मा0 ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कैलाश राजपूत एवं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए प्रदेश में डोमेस्टिक लेवल पर एक लाख छोटे बायोगैस प्लांट लगाने की आवश्यकता बताई। अवसर पर केआईएस एवं पारस ग्रुप के साथ एक हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन हुआ। साथ ही अनेक रिसर्च जर्नल एवं कृषि साहित्य का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, विषय विशेषज्ञों और उद्यमियों ने बायोएनर्जी, सीबीजी, कृषि अपशिष्ट के उपयोग, ग्रामीण रोजगार और ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं पर मंथन किया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें