भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने राष्ट्रभक्ति के सच्चे मायने स्याना व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक संपन्न ₹15,000 करोड़ के निवेश के वादों के साथ 'इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026' संपन्न, यूपी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभरा स्याना में रेनू डांस स्टूडियो में धूमधाम से मनाया गया तीज मिलन समारोह त्यागी-मुस्लिम व ब्राह्मण एकता रचेगी इतिहास : राकेश त्यागी स्याना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर आई.ओ.पी. वृन्दावन महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: राकेश कुमार सिंह स्याना में देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: सीईओ यीडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण उत्पन्न समस्या के संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Aug 2026, 08:28 PM | Views: 0
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में रनवे एवं एप्रन पर जलभराव नहीं, पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर की गई: सीईओ यीडा

गौतमबुद्धनगर,

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण उत्पन्न समस्या के संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट के रनवे अथवा एप्रन क्षेत्र में किसी प्रकार का जलभराव नहीं हुआ। एयरपोर्ट के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रही।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में कुछ समय के लिए हल्का जलभराव हुआ था, जिसे संबंधित टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्र साफ कर दिया गया। भारी यातायात के दौरान भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईंश्री सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट की आधारभूत संरचना, रनवे एवं एप्रन क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्षा के दौरान जल निकासी तथा यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यीडा प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा यात्रियों एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें