भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 25 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सुनहरी बाग में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: 33% आरक्षण, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना बुलंदशहर में सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस की बैठक, कावड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश हेपेटाइटिस से जुड़े मिथकों को तोड़ें, समय रहते कराएं जांच : डॉ संजय कुमार नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94 हजार रुपये मूल्य की औषधियां जब्त बुलंदशहर में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने नवदंपतियों को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी को लखनऊ जाने से रोका, प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट अनशन : भूख का नहीं, लोकतंत्र की अंतरात्मा का आह्वान आखिरी फिल्म के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस; बने सबसे महंगे एक्टर नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिल्ली जाने से रोका राहुल गांधी के समर्थन में जाने की थी तैयारी, रात 12 बजे पुलिस पहुंची
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने मीडिया को जानकारी दी कि थाना बीबीनगर पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 8 आरोपियों को चोरी किए गए सामान, नकदी, अवैद्य शस्त्र, कारतूस, अवैद्य चाकू तथा घटना में प्रयुक्त 1 स्कूटी व कार सहित गिरफ्तार किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Jul 2026, 05:27 PM | Views: 0
अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

स्याना/बीबीनगर,
आशीष कुमार आज का मुद्दा :

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने मीडिया को जानकारी दी कि थाना बीबीनगर पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 8 आरोपियों को चोरी किए गए सामान, नकदी, अवैद्य शस्त्र, कारतूस, अवैद्य चाकू तथा घटना में प्रयुक्त 1 स्कूटी व कार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सलमान पुत्र फुरकान,    हाशिम पुत्र सैय्यद हुसैन,शाहिल पुत्र सलिम, फरदीन पुत्र मुस्तकीम निवासीगण ग्राम सैदपुर थाना क्षेत्र बीबीनगर, अनस पुत्र नफीस निवासी ईदगाह वाली मस्जिद के पास, कल्लूगढ़ी, डासना, अय्यान पुत्र सलीम काजी निवासी वार्ड नं 15 डासना, फिरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नं 4 डासना तथा     इनाम पुत्र इरफान निवासी मौहल्ला कुरैशियान थाना क्षेत्र वेब सिटी जनपद गाजियाबाद हैं।

 बताया कि अभियुक्तों से 2 घंटे, 2 शेर, 2 मोर (मंदिर से चोरी किए गये, सभी पीतल के),1 डीवीआर, 1 वाईफाई पैनल, 2 स्टार्टर, 2 केबल, तांबे के तार, 10 हजार 8 सौ 50 रुपए रुपये नकद,1 स्कूटी (घटना में प्रयुक्त),1 कार ओरा (घटना में प्रयुक्त),1 अवैद्य तमंचा मय 1 जिंदा कारतूस व 2 अवैद्य चाकू बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अंतर्जनपदीय चोर हैं, जिनके द्वारा मन्दिरों, ट्यूबवैल, दुकानों, मकानों आदि से चोरी की घटनाएं कारित की जाती हैं एवं चोरी का सामान बरामद कार में डालकर कबाड़ी की दुकानों पर बेच दिया जाता है एवं आबादी वाले क्षेत्रों में स्कूटी से रेकी कर घटना को अंजाम दिया जाता है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा 30 मई को थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ क्षेत्र से मंदिर व एक मकान से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी तथा 13 जून को थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ क्षेत्र से ट्यूबैलों से केबल, स्टार्टर व तांबे के तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। विगत 13 जुलाई को बीबीनगर स्थित मंदिर से पीतल के घंटे, शेर व मोर चोरी करने की घटना कारित की थी तथा बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चित्सौना में मुर्गी फार्म से बैट्रा, डीवीआर व वाईफाई चोरी करने की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

 अभियुक्तों ने 22 जून को ग्राम सैदपुर के जंगल में ट्यूबवैल से स्टार्टर व केबल चोरी तथा 28 जून को ग्राम सैदपुर के जंगल में ट्यूबवैल से स्टार्टर व केबल चोरी करने की घटनाएं की थी। 17 जुलाई को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अंधैल हसनपुर रोड़ से एक दुकान से चोरी करने की घटना तथा 2 जून को थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानपुर के जंगल से स्टार्टर व केबल चोरी करने की घटना भी कारित की गई थी।  गिरफ्तार अभियुक्त सलमान के आपराधिक इतिहास के अनुसार उसके विरुद्ध थाना बीबीनगर, अगौता, सिकंदराबाद, थाना मधुवन बापूधाम जनपद गाजियाबाद तथा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। हाशिम के आपराधिक इतिहास के अनुसार उसके विरुद्ध 10 मुकदमे, शाहिल के विरुद्ध 9, अनस के खिलाफ 9, अय्यान के विरुद्ध 9,
फरदीन के विरुद्ध 9, फिरोज के खिलाफ 11, इनाम के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। 

उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष हिमांशु चौधरी ने किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, ऋषि कुमार, शुभम गंगवाल, शुभम राठी, हैड कांस्टेबल महेश गौतम, आदेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, प्रियांशु कुमार, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, अमित गावर, गिरिराज कुमार, शिवम कुमार व अजय शर्मा सम्मिलित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें