भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 25 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सुनहरी बाग में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: 33% आरक्षण, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना बुलंदशहर में सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस की बैठक, कावड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश हेपेटाइटिस से जुड़े मिथकों को तोड़ें, समय रहते कराएं जांच : डॉ संजय कुमार नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94 हजार रुपये मूल्य की औषधियां जब्त बुलंदशहर में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने नवदंपतियों को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी को लखनऊ जाने से रोका, प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट अनशन : भूख का नहीं, लोकतंत्र की अंतरात्मा का आह्वान आखिरी फिल्म के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस; बने सबसे महंगे एक्टर नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिल्ली जाने से रोका राहुल गांधी के समर्थन में जाने की थी तैयारी, रात 12 बजे पुलिस पहुंची
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Jul 2026, 06:08 PM | Views: 0
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

Gautam budh nagar जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 जिलाधिकारी ने तहसील जेवर पहुंचकर जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं। जेवर तहसील में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करें तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, तहसीलदार जेवर प्रतीक चौहान, एसीपी जेवर राजीव कुमार सिसोदिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी क्रम में दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 04 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें