भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 25 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सुनहरी बाग में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: 33% आरक्षण, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना बुलंदशहर में सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस की बैठक, कावड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश हेपेटाइटिस से जुड़े मिथकों को तोड़ें, समय रहते कराएं जांच : डॉ संजय कुमार नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94 हजार रुपये मूल्य की औषधियां जब्त बुलंदशहर में 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने नवदंपतियों को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी को लखनऊ जाने से रोका, प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट अनशन : भूख का नहीं, लोकतंत्र की अंतरात्मा का आह्वान आखिरी फिल्म के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस; बने सबसे महंगे एक्टर नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिल्ली जाने से रोका राहुल गांधी के समर्थन में जाने की थी तैयारी, रात 12 बजे पुलिस पहुंची
Advertisement Space 970x250
Lifestyle

निसान ने दुनिया के लिए पेश की भारत में बनी नई टेकटॉन, कीमत 10.49 लाख रुपये से

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान मोटर की भारतीय इकाई निसानमोटर इंडिया ने गुरुवार को भारत में आयोजित विश्व प्रीमियर के दौरान नई निसान टेकटॉन बाजार मेंपेश की। इस साल भारत में पेश किया गया यह निसान का दूसरा नया मॉडल है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 09 Jul 2026, 07:15 PM | Views: 0
निसान ने दुनिया के लिए पेश की भारत में बनी नई टेकटॉन, कीमत 10.49 लाख रुपये से

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान मोटर की भारतीय इकाई निसान मोटर इंडिया ने गुरुवार को भारत में आयोजित विश्व प्रीमियर के दौरान नई निसान टेकटॉन बाजार मेंपेश की। इस साल भारत में पेश किया गया यह निसान का दूसरा नया मॉडल है। यह दो इंजन विकल्पोंटर्बो टी160 औ टर्बो टी280 में उपलब्ध है। टी160 की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये और टी280की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, यह अपने  सेगमेंट की पहलीएसयूवी है जिसमें पूरी रेंज में केवल टर्बोचार्ज्ड इंजन दिये गये हैं। 

टेकटॉन का निर्माण चेन्नई स्थितनिसान प्लांट में किया जायेगा। इसे “एक कार, एक दुनिया” रणनीति के तहत विकसित किया गया हैऔर भारत के अलावा मध्य पूर्व, अफ्रीका तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जायेगा।निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि टेकटॉन भारतीय ग्राहकों को प्रीमियमडिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, शानदार प्रदर्शन और रोजमर्रा की उपयोगिता प्रदान करेगी। टी160 कामाइलेज 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर और टी280 का 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। टर्बो टी280 में163 पीएस का पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सभी मॉडल में सुरक्षा के लिए छहएयरबैग और 40 से अधिक सुरक्षा फीचर हैं। इनमें 360 डिग्री कैमरा और 3डी अराउंड व्यू मॉनिटर भी हैं।

 इसका डिजाइन निसान पेट्रोल से प्रेरित है। इसमें एलईडी कनेक्टेड हेडलैंप और एलईडी टेललैंप है। इसकी बॉडी एयरोडायनामिक है। कनेक्टिविटी के लिए बिल्ट-इन गूगल मैप, गूगल एसिस्टेंट और गूगलके 200 से अधिक ऐप उपलब्ध हैं। जमीन से इसका क्लीयरेंस 212 मिमी है। इसमें प्रीमियम लेदरेटसीट, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, तीन टोन वाला इंटीरियर, डुअल डिजिटल स्क्रीन, पावर्ड एवं वेंटिलेटेड सीट औरडबल डी-कट स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें