भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मेधा रूपम : नोएडा को मिली संवाद, संवेदना और सक्रिय प्रशासन की नई पहचान पति की हत्या कर शव कुंडे से लटकाया, पत्नी और देवर गिरफ्तार शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

West Bengal की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़गया, जब पहली बार BJP की सरकार सत्ता में आई और सुवेंदु अधिकारी ने राज्य केमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 27 | 2 मिनट पढ़ें
सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़गया, जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई और सुवेंदु अधिकारी ने राज्य केमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपालआरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथदिलाई।सुवेंदु अधिकारी के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत केसाथ ही राज्य में पहली बार किसी दक्षिणपंथी दल की सरकार बनी है।

8 मई को भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना था। इसके बादउनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राज्यकी सत्ता पर कब्जा जमाया।

सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने 1995 में कांथीनगरपालिका से पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वे तीन बार पार्षद रहे औरकांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी बने। उन्हें 20 साल से अधिक का विधाई अनुभव है। वे दो बारलोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पांच साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।राज्य सरकार में रहते हुए उन्होंने परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। इसके अलावा वेहुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरमैन भी रहे। हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंनेऔद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई। सहकारिता आंदोलन में भी उनका बड़ायोगदान रहा है। वे एग्रीकल्चर रूरल बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिवबैंक के चेयरमैन रह चुके हैं।

सुवेंदु अधिकारी का परिवार भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा है। कांथी के प्रसिद्ध अधिकारी परिवार केबिपिन अधिकारी और केनाराम अधिकारी बंगाल के कई स्वतंत्रता सेनानियों के करीबी सहयोगी थे।बिपिन अधिकारी को अंग्रेजों ने जेल भेजा था और ब्रिटिश शासन के दौरान अधिकारी परिवार का घर दोबार जला दिया गया था।15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में जन्मे सुवेंदु अधिकारी नेरवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई की है। वे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी केपुत्र हैं और फिलहाल अविवाहित हैं।सुवेंदु अधिकारी 2007 के नंदीग्राम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे, जिसने 34 साल पुराने वाम मोर्चाशासन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।

 वे लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में रहे और2020 तक ममता बनर्जी सरकार में मंत्री भी थे। दिसंबर 2020 में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहकी मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था।उन्हें ‘जायंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने 2021 में नंदीग्राम और 2026 में भवानीपुर सीटपर ममता बनर्जी को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की।

Read this

West Bengal में नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती — शांति, सुरक्षा और विकास - https://aajkamudda.com/West-Bengal-में-नई-सरकार-के-सामने-सबसे-बड़ी-चुनौती-—-शांति,-सुरक्षा-और-विकास

Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. डिस्काॅम मे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित किया जायेगा। - https://aajkamudda.com/Paschimanchal-Vidyut-Vitran-Nigam-Ltd.-डिस्काॅम-मे-सभी-स्मार्ट-प्रीपेड-मीटरों-को-पोस्टपेड-मोड-मे-परिवर्तित-किया-जायेगा।

West Bengal में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद नए CM के चयन की प्रक्रिया तेज: कोलकाता पहुंचे अमित शाह - https://aajkamudda.com/West-Bengal-में-BJP-की-ऐतिहासिक-जीत-के-बाद-नए-CM-के-चयन-की-प्रक्रिया-तेज:-कोलकाता-पहुंचे-अमित-शाह

Tour package के नाम पर Fraud करने वाले तीन गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Tour-package-के-नाम-पर-Fraud-करने-वाले-तीन-गिरफ्तार

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें